पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी

थाना क्षेत्र के बालपार रकौली पतार के समीप पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर होने के कारण तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सीवान. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालपार रकौली पतार के समीप पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर होने के कारण तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान असाव थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी अजय राजभर, विशाल व धनराज राजभर के रूप में हुआ है जो तीनों मित्र हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीनों दोस्त काम करने जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप में ठोकर मार दिया. घटना में बाइक पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है. मैरवा में दो बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त प्रतिनिधि मैरवा. बालश्रम पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को मैरवा में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनुभव कुमार के नेतृत्व में टीम ने मैरवा बाजार के कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी किया. प्रखंड परिसर के समीप स्थित एक मिठाई दुकान से व मैरवा धाम के एक मिठाई दुकान से एक बाल श्रमिकको मुक्त कराया गया. वहीं टीम ने दुकानदारों से भविष्य में बालश्रम करवाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया. उन्हें 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर नहीं रखने का निर्देश दिया गया. टीम में मैरवा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनुभव कुमार, दरौंदा के सौरभ सुमन, दरौली के हिमांशु राज, रघुनाथपुर के गौतम कुमार के साथ स्थानीय पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >