महादलितों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड के तरवारा पंचायत के कुर्मी टोला में शनिवार को डॉ अंबेडकर समग्र सेवा के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने के उद्देश्य से महादलितों के बीच विशेष शिविर का आयोजन किया गया.विकास मित्र ब्यूटी कुमारी के द्वारा सरकार के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रतिनिधि, पचरुखी प्रखंड के तरवारा पंचायत के कुर्मी टोला में शनिवार को डॉ अंबेडकर समग्र सेवा के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने के उद्देश्य से महादलितों के बीच विशेष शिविर का आयोजन किया गया.विकास मित्र ब्यूटी कुमारी के द्वारा सरकार के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. कैंप में उपस्थित शिविर प्रभारी सह सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकांत ठाकुर ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवासियों के बीच विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. शिविर में उज्ज्वला योजना,राशन कार्ड, आधार कार्ड ,कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड / स्वास्थ्य कार्ड /हेल्थ कैंप,प्रधानमंत्री आवास योजना, वासभूमि/ बंदोबस्ती सामाजिक सुरक्षा,पेंशन, बुनियाद केंद्र, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नली निश्चय योजना,मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन धन, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, ग्रामीण कार्य विकास, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोल को नियम अनुसार आच्छादन किया जाना है. कन्हौली गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, हसनपुरा/रघुनाथपुर . डॉ बीआर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनु जाति जनजाति टोला विशेष विकास शिविर के तहत ””””सरकार आपके द्वार”””” का आयोजन रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव पंचायत के कन्हौली गांव में शनिवार को किया गया. इस विशेष शिविर में लेवर कार्ड श्रम कार्ड वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,बिहार प्रवासी मजदूर पंजीकरण इत्यादि बहुत सारे योजनाओं का पंजीकरण किया गया. जिसमें रघुनाथपुर के लेबर इंस्पेक्टर गौतम कुमार, विकास मित्र सुनीता भारती, पंचायत सचिव सुजीत कुमार, सीएसए संचालक धनंजय प्रसाद, मध्य विद्यालय कन्हौली के प्राचार्य गफ्फार अंसारी, आशा कार्यकता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजेंद्र बैठा सहित जनमेजय प्रसाद, जितेंद्र कुमार साह, पंकज साह,आदित्य नारायण,सौरभ कुमार सभी ग्रामीण जनता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >