सीवान के नौतन में राजकीय डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

सीवान के नौतन में राजकीय डिग्री कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत का संकल्प लिया. कॉलेज में 31 छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्वीकृति मिली है.

नौतन. स्थानीय प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत बाजे-गाजे के साथ माल्यार्पण कर किया गया.

मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मृत्युंजय मिश्रा के मंगलाचरण के साथ हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. शैलेंद्र कुमार राम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजेश पांडेय, उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शमशाद अहमद, बर्सर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला के वरीय पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, बीडीओ अंजली कुमारी, सीओ शशि कुमारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्राचार्य ने कहा, शिक्षा की नई शुरुआत का दिन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शमशाद अहमद ने कहा कि यह केवल उद्घाटन दिवस नहीं, बल्कि संकल्प दिवस भी है. उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पावन धरती पर ज्ञान की गंगा बहाने के लिए कॉलेज परिवार पूरी निष्ठा से कार्य करेगा.

उन्होंने बताया कि कॉलेज में 31 छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्वीकृति मिली है, जिसमें 28 विद्यार्थियों का नामांकन पूरा हो चुका है. वहीं, तीन छात्र अभी नामांकन से वंचित हैं. नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गई है.

शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर दिया जोर

बर्सर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

विधायक ने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने की अपील की

जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षकों के गृह प्रखंड और गृह जिले में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की, ताकि नौतन क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन सके.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. लोगों ने राजकीय डिग्री कॉलेज के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >