जिले में कोरोना जांच केंद्र खोलने की मांग

दरौंदा : कोरोना संक्रमित मरीजों में लगातार वृद्धि को देखते हुए सीवान में कोरोना जांच केंद्र स्थापित की मांग उठने लगी हैं. दरौंदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से अपील करते हुए कहा है कि सीवान आपका गृह जिला हैं. कोरोना महामारी की वजह से राज्य में सबसे अधिक […]

दरौंदा : कोरोना संक्रमित मरीजों में लगातार वृद्धि को देखते हुए सीवान में कोरोना जांच केंद्र स्थापित की मांग उठने लगी हैं. दरौंदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से अपील करते हुए कहा है कि सीवान आपका गृह जिला हैं. कोरोना महामारी की वजह से राज्य में सबसे अधिक सीवान प्रभावित हुआ हैं. इस विषम परिस्थिति में मुख्यमंत्री के बाद आप सबसे प्रभावशाली व्यक्ति है जो ठोस कदम उठा सकते है. आप चाहे तो सीवान में कोरोना जांच केंद्र का प्रबंध कर सकते हैं. यह बहुत आवश्यक है. अब यही एकमात्र उपाय है. हमें कोरोना पीड़ितों की शीघ्र पहचान करने की आवश्यता है जो आपके प्रयास के बिना संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >