भगवानपुर हाट : प्रखंड के मोरा बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में उसमें रखे गये कपड़े जलकर राख हो गये. दुकान मिश्र के मोरा गांव के प्रभुनाथ प्रसाद के पुत्र मंटू कुमार की बतायी जाती है. दुकानदार मंटू ने बताया कि लॉकडाउन के दिन से ही दुकान बंद था. मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख उन्हें सूचना दी. जब उन्होंने आकर देखा, तो दुकान में बिक्री के लिए रखे गये करीब पांच लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े जल कर राख हो गये थे. यह देख लोग जमा हो गये. लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया. इससे अगल-बगल के दुकानों में आग लगने से बचा. मुआयना करने पर रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया गया. दुकानदार ने इसकी सूचना सीओ व थाना को दी है.
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
Copied link
भगवानपुर हाट : प्रखंड के मोरा बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की एक दुकान में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में उसमें रखे गये कपड़े जलकर राख हो गये. दुकान मिश्र के मोरा गांव के प्रभुनाथ प्रसाद के पुत्र मंटू कुमार की बतायी जाती है. दुकानदार मंटू ने बताया कि लॉकडाउन के दिन […]