मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, डीआइजी ने की जांच

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावें में शुक्रवार की देर रात चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया. जिसमें एक पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज कर डाक्टर ने स्थिति गंभीर को देखकर शनिवार को पटना रेफर कर दिया.

सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावें में शुक्रवार की देर रात चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया. जिसमें एक पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज कर डाक्टर ने स्थिति गंभीर को देखकर शनिवार को पटना रेफर कर दिया. इस मामले की जांच को लेकर शनिवार को सारण के डीआइजी नीलेश कुमार पहुंचे . डीआइजी ने घटनास्थल की जांच कर सदर अस्पताल में घायलों से बात कर एसपी मनोज कुमार तिवारी को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिया. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है.जिसको लेकर गांव में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती हुई है. घायलों की पहचान उसी गांव के लालबाबू सिंह, अभिषेक कुमार, हरिशंकर सिंह, गौतम सिंह व आशुतोष कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में घायल लालबाबू सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात मैं अपने दरवाजे पर पत्नी व तीन बच्चों के साथ खड़ा था. इसी क्रम में मेरे ही गांव के कृष्णा कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, विकास कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, संदीप कुमार यादव , विशाल कुमार यादव, संजीत कुमार यादव, गोलू कुमार यादव, सुंदर कुमार व अन्य 50 से 60 ग्रामीणों द्वारा अचानक घर पर आकर पहले गाली-गलौज करने लगे. जब मेरे द्वारा इसका विरोध किया गया तो सभी उग्र होकर लाठी-डंडा व तेज हथियार से हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. जब ग्रामीण लोग हमलोगों के चिल्लाने पर आवाज सुनकर आए तो ग्रामीणों को भी मारने लगे. घर व दुकानों पर ईट-पत्थर चलाकर मारने लगे. मेरे घर से 150 मीटर की दूरी पर मेरे बथान में जाकर मवेशी को पीटा गया है. बथान का दरवाजा तोड़कर पशु का चारा व 12 हजार रुपया नकद लेकर भाग गए. बथान जाने के क्रम में जितने भी लोगों का मकान रास्ते में आया उनके घर पर भी ईट-पत्थर चलाया गया. गौतम सिंह की पत्नी व बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया गया. विरोध करने में गोतम सिंह, मेरा पुत्र अभिषेक कुमार, पड़ोसी हरिशंकर सिंह, आशुतोष कुमार सहित अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया. बताया कि घटना का मुख्य कारण यह है कि शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के जीतने के बाद मेरे घर के आस-पास वो लोग गाली गलौज करते हुए आ जा रहे थे. मेरे मुहल्ले के सभी लोगों को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >