सरकार उद्यम लगाने हेतु निरंतर प्रयासरत: डीएम

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उद्याेग विभाग द्वारा संचालित योजनाएं पीएमइजीपी, पीएमएफएमई एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गई. साथ ही ऋण वितरण शिविर का आयोजन कर लाभुक उद्यमियों के बीच ऋण का वितरण किया गया

सीवान. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उद्याेग विभाग द्वारा संचालित योजनाएं पीएमइजीपी, पीएमएफएमई एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की गई. साथ ही ऋण वितरण शिविर का आयोजन कर लाभुक उद्यमियों के बीच ऋण का वितरण किया गया. इस दौरान स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना (पीएमएफएमइ) योजनान्तर्गत पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. इसमें 60 लाख रूपये है. वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत तीन लाभुकों को ऋण भुगतान हेतु डमी चेक वितरित किया गया. इसमें दो लाख 50 हजार रूपये शामिल है. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का पोर्टल बंद रहने के कारण इस योजनान्तर्गत किसी भी लाभार्थी को लाभ नहीं दिया जा सका. इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए आग्रह किया गया कि सरकार की इन सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों को दिलाने की प्राथमिकता दी जाए. कहा कि सरकार उद्यम लगाने हेतु निरंतर प्रयासरत है. ताकि राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो सके. उऩ्होंने कहा कि सिवान एक समृद्ध जिला है और यहां उद्यम की असीम संभावनाएं हैं. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों को जिला प्रशासन के तरफ से प्रोत्साहित करने की बात भी कही गई. साथ ही जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि उद्यमियों के समस्याओं के निदान के लिए त्वरित गति से कार्रवाई करें. यदि इसमें मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो निश्चित रूप से हमें भी बतायें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >