गोपालपुर नपं के चेयरमैन पर हमला

गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार के शाम की है. इस संबंध में हुसैनगंज थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

प्रतिनिधि,हुसैनगंज. गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार के शाम की है. इस संबंध में हुसैनगंज थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चेयरमैन इमाम जाकिर अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के पास पार्क का निर्माण कराया जा रहा था.इसी दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हसमत अली,शमद अली,साजीद अली और चस्ममुदीन अंसारी पर हमला करने का आरोप लगाया गया है.आरोप है कि चारों ने मिलकर चेयरमैन के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया. हमले में चेयरमैन को चोटें आईं,जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया हुसैनगंज थाना में चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >