General Store Theft: शहर के नाखास चौक स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 7 हजार रुपये नकद समेत कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और अन्य सामान चोरी कर लिये. चोरी गये सामान की कुल कीमत हजारों रुपये बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
सुबह लोगों ने दी दुकान का ताला टूटने की सूचना
बताया जाता है कि नाखास चौक निवासी शहनवाज सोमवार की रात अपनी जनरल स्टोर दुकान बंद कर घर चले गये थे. बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की जानकारी दी.
सूचना मिलने के बाद दुकानदार मौके पर पहुंचे. दुकान के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे 7 हजार रुपये नकद के अलावा कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट सहित कई अन्य सामान चोरी कर लिये हैं.
112 और स्थानीय पुलिस ने की जांच
घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस को दी गयी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की.
पुलिस ने चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है.
सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान में जुटी पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नाखास चौक स्थित जनरल स्टोर में चोरी होने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के माध्यम से घटना में शामिल चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
