सीवान में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे, ग्रामीणों से जानी परेशानी

बिहार के पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत जानी. उन्होंने ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को सुनकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Vijay Shankar Dubey: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सिसवन, रघुनाथपुर, आंदर, दरौली और गुठनी प्रखंड के कई बाढ़ प्रभावित एवं नदी तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया.

सिसवन और रघुनाथपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे

पूर्व मंत्री ने सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन और भागर का दौरा किया. इसके बाद रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड़, गभीरार, बणुआ, नरहन और आदमपुर पहुंचे. उन्होंने इन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति, नदी के जलस्तर और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली.

आंदर और दरौली के कई गांवों का किया निरीक्षण

इसके बाद विजय शंकर दूबे आंदर प्रखंड के रकौली और पतार होते हुए दरौली प्रखंड पहुंचे. उन्होंने कशिला, सिंहपुर, टोका, दरौली, मलपुरवा, अमरपुर, बरौली घाट और डुमरहर समेत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया.

गुठनी में घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों का लिया जायजा

पूर्व मंत्री ने गुठनी प्रखंड के गयासपुर, बलुआ और गुठनी सहित घाघरा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर और बांधों की स्थिति की जानकारी ली. संवेदनशील स्थानों पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जमीनी हालात को समझने का प्रयास किया.

किसानों ने फसल और आवागमन की समस्याएं बतायीं

दौरे के दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों की जानकारी ली. किसानों ने फसलों को हुए नुकसान, आवागमन में आ रही दिक्कतों और अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा

विजय शंकर दूबे ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता और सुविधाएं प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >