दरौंदा प्रखंड कार्यालय में बिजली मीटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से ठप हुआ कामकाज

सीवान के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिजली मीटर में अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय का सारा कामकाज ठप हो गया. शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी और लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सीवान: प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर बिजली मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. देखते ही देखते मीटर धू-धू कर जलकर राख हो गया. घटना के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया.

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

बिजली मीटर में आग लगते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षित दूरी बनाई और विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बीडीसी बैठक के दौरान ठप हो गए बिजली उपकरण

बिजली कटने के कारण पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक के दौरान लाउडस्पीकर, पंखे, कंप्यूटर, सर्वर और अन्य विद्युत उपकरण अचानक बंद हो गए. इससे बैठक के संचालन के साथ-साथ कार्यालय के नियमित कार्य भी प्रभावित हुए.

प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों को हुई परेशानी

बिजली नहीं रहने के कारण जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य नहीं हो सके. दूर-दराज से पहुंचे कई ग्रामीणों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा.

जल्द बहाल होगी बिजली व्यवस्था

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी और अंचल अधिकारी वेदप्रकाश नारायण ने बताया कि बिजली मीटर जलने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है. वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द से जल्द कार्यालय का कार्य सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है.

समाचार लिखे जाने तक प्रखंड कार्यालय में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी. कर्मचारी बिना बिजली के आवश्यक कार्यों का निष्पादन करने में जुटे थे. वहीं, विद्युत विभाग की टीम नया मीटर लगाने की तैयारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >