मुखिया से लूटपाट के मामले में चार युवकों पर एफआइआर, जांच में जुटी पुलिस

महाराजगंज थाना क्षेत्र में पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह पर जानलेवा हमला कर लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है. चार अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

महाराजगंज थाना क्षेत्र में पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह से लूटपाट और जानलेवा हमले करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महाराजगंज थाने में चार युवकों के विरुद्ध महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाने में दिये गये आवेदन में मुखिया शेषनाथ सिंह ने कहा है कि 23 जुलाई 2026 की शाम को वह पटेढ़ा में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गये थे.

पिछली 23 जुलाई को बाइक सवार ने किया था हमला

इसी दौरान करीब रात 8:13 बजे पटेढ़ा रेलवे ढाला से आगे दहाड़ाखाल पुल के पास पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी, जबकि दूसरे युवक ने उनके जेब से दो हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और पैन कार्ड निकाल लिया.वहीं उंगली से करीब एक लाख रुपये मूल्य की दो सोने की अंगूठियां भी जबरन उतरवा ली गयी.

थानाध्यक्ष ने कहा-जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपित

मुखिया ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने उनके गले पर चाकू सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी.इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुखिया शेषनाथ सिंह के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 291/26 दर्ज कर लिया गया है.मामले की जांच की जा रही है.सभी आरोपों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Afjal anwar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >