Siwan News : आम के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

एमएच नगर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में गुरुवार की सुबह आम के पेड़ से गिरे फल को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव में गुरुवार की सुबह आम के पेड़ से गिरे फल को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. एक पक्ष से मुरारी सिंह वल्द स्व. जगदीश सिंह ने स्थानीय थाने में दिये आवेदन में बताया कि उनकी निजी कास्त की जमीन पर बगीचा है. 26 जून की सुबह वे बगीचे में बैठे थे, तभी आम का एक पका फल पेड़ से गिरा जिसे उन्होंने उठा लिया. इसी बात को लेकर पट्टीदारी के कुछ लोग, जो पहले से घात लगाये थे, जान मारने की नीयत से लाठी, डंडा व फरसा लेकर उन पर हमला कर दिये. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पिटते देख बचाने आये उनके भाई चंद्रभूषण सिंह और राम अनुग्रह सिंह पर भी तलवार से वार किया गया, जिससे उनके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आयीं. पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.

मकान तोड़ने को लेकर पट्टीदारों में विवाद, मारपीट का मामला दर्ज

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के माघर बाईस कट्ठा गांव निवासी अजीत कुमार ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर अपने पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे अपने हिस्से के पुराने मकान को तोड़ रहे थे, तभी पट्टीदारों ने विरोध किया और मारपीट की. अजीत ने कृष्णकांत मिश्रा, नीरज मिश्रा, पूजा देवी और श्रेयांश कुमार को नामजद किया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >