त्योहार पर सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. दिल्ली से उत्तर बिहार जाने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का सीवान में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Festival Special Train: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीवान के यात्रियों को सुविधा दी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर देने का निर्णय लिया है. इससे दिल्ली, सीवान और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

10 अक्टूबर से चलेगी आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल

रेलवे के अनुसार 04008 आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन देवरिया सदर स्टेशन पर रात 11.25 बजे पहुंचेगी और 11.30 बजे रवाना होगी. इसके बाद दूसरे दिन सीवान स्टेशन पर रात 12.35 बजे पहुंचेगी और 12.40 बजे रवाना होगी.

वापसी में 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. यह ट्रेन सीवान में सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी और 8.15 बजे रवाना होगी. देवरिया सदर में सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी और 9.25 बजे रवाना होगी.

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल का भी ठहराव

इसी तरह 04028 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन देवरिया सदर में रात 11.10 बजे पहुंचेगी और 11.15 बजे रवाना होगी. दूसरे दिन सीवान में रात 12.15 बजे पहुंचेगी और 12.20 बजे रवाना होगी.

वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन सीवान में सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होगी. देवरिया सदर में सुबह 11.50 बजे पहुंचकर 11.55 बजे रवाना होगी.

दिल्ली और उत्तर बिहार के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेल प्रशासन के इस निर्णय से त्योहार के दौरान दिल्ली और उत्तर बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीवान से ट्रेन पकड़ने और उतरने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. अतिरिक्त ठहराव से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ के बीच सीवान के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >