सीवान में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

Siwan News : सीवान के सारीपट्टी गांव में एनएच-331 पर सड़क हादसे में द्वारिका नाथ उपाध्याय की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग की है.

Siwan News : थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव निवासी द्वारिका नाथ उपाध्याय की सोमवार को एनएच-331 पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने एनएच पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई है.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक स्वर्गीय मधुसूदन उपाध्याय के पुत्र द्वारिका नाथ उपाध्याय थे. परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह पड़ोस के घर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मलमलिया की ओर से भगवानपुर हाट की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर, पहुंचते ही हुई मौत

हादसे में द्वारिका नाथ उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा. घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की उठी मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि एनएच-331 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक के दो पुत्र चंद्रभाल और चंद्रकेतु दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी चिंतामणि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. द्वारिका नाथ उपाध्याय के निधन से पूरे सारीपट्टी गांव में शोक की लहर फैल गई है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >