वाहन जांच में ई-रिक्शा से 70.3 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Siwan News : सीवान में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 70 लीटर से ज़्यादा विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.

Siwan News : एमएच नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 70 लीटर 300 एमएल विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है. दोनों पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के निवासी बताए गए हैं.

गुप्त सूचना पर ई-रिक्शा की घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

थानाध्यक्ष को दिए गए प्रतिवेदन में पुअनि नेहा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम गश्ती के दौरान अरंडा मोड़ के पास वाहन जांच की जा रही थी. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि सिसवन-चैनपुर की ओर से लाल रंग के एक ई-रिक्शा में शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोक लिया.

सीट के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब की खेप

तलाशी के दौरान ई-रिक्शा की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई. इसमें ऑफिसर च्वाइस के 235 पीस, किंगफिशर बीयर के 23 पीस, रॉयल स्टैग व्हिस्की 750 एमएल के 7 पीस, 375 एमएल के 17 पीस तथा ब्लेंडर्स प्राइड के 13 पीस शामिल थे. कुल मिलाकर 70 लीटर 300 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई.

एक गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध

पुलिस ने मौके से भानु प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद एक विधि-विरुद्ध बालक करण यादव को निरुद्ध किया. जब्त ई-रिक्शा (पंजीकरण संख्या BR29ER8914) को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया तथा बरामद शराब को मालखाना में जमा करा दिया गया.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

प्रभारी थानाध्यक्ष रुबी कुमारी आर्या ने बताया कि दोनों आरोपितों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई में पुअनि पप्पू कुमार, सअनि बीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >