रोजी-रोटी कमाने दुबई गए युवक की मौत: एक महीने की कानूनी प्रक्रिया के बाद सीवान पहुंचा शव, गांव में पसरा मातम

हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जमालहाता निवासी मो. कलीम हवारी की दुबई में सड़क हादसे में मौत हो गई. एक महीने की कानूनी प्रक्रिया के बाद सोमवार को उनका शव सीवान पहुंचा, जिससे परिजनों में मातम पसर गया.

Dubai Road Accident: हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जमालहाता निवासी मो. कलीम हवारी की दुबई में सड़क हादसे में मौत के करीब एक महीने बाद सोमवार को उनका शव गांव पहुंचा. शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एक माह पहले हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी थी. शव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

दुबई में सड़क पार करने के दौरान हुआ था हादसा

मृतक मो. कलीम जमालहाता निवासी मो. भिखू हवारी के पुत्र थे. परिजनों के अनुसार, मो. कलीम दुबई में शोभा कंपनी के प्रोजेक्ट-1 में काम करते थे. इसी दौरान सड़क पार करते समय वह एक वाहन की चपेट में आ गए. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

एक महीने बाद गांव पहुंचा शव

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक महीने का समय लग गया. सोमवार को शव सीवान पहुंचा और वहां से जमालहाता गांव लाया गया. शव के पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गए मो. कलीम की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके निधन की खबर से गांव के लोग भी काफी दुखी हैं. शव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

Also Read : सीवान के मैरवा में 82 लीटर शराब बरामद, कार की सीट में छिपाकर ले जा रहा चालक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >