इ रिक्शा पलटने से चालक घायल

शुक्रवार को मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित गुठनी मोड़ पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा हादसा टल गया है. आलू से लदा इ-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया.

मैरवा. शुक्रवार को मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित गुठनी मोड़ पेट्रोल पंप के सामने एक बड़ा हादसा टल गया है. आलू से लदा इ-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया. जिससे चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार इ रिक्शा पर आलू लादकर मैरवा बाजार में जा रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क किनारे जल जमाव व गढ्ढा की वजह से अचानक चक्का धंस जाने से आलू से लदी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत काफी समय से बदतर है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. यह मुख्य मार्ग मैरवा और सीवान को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. जिस पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों का परिचालन होता है. बावजूद इसके विभाग सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराया जाये. ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >