बाबा हंसनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सिवान के ऐतिहासिक बाबा हंसनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर समिति और प्रशासन ने भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं.

Siwan News: गुठनी प्रखंड के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध बाबा हंसनाथ धाम, सोहगरा में सावन माह की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सोमवार तड़के करीब तीन बजे मंदिर का पट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया. दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान करने के बाद कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए की व्यापक व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने रविवार देर शाम से ही ठहरने, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं. मंदिर समिति के अनुसार पहली सोमवारी पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा हंसनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार व्यापक व्यवस्था की थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग से पैदल मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने की अनुमति दी गई. मुख्य द्वार पर कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया तथा निर्धारित संख्या के अनुसार श्रद्धालुओं को गर्भगृह के मुख्य द्वार पर लगे डोंगा में जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई. मुख्य मार्ग, मंदिर परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी.

साफ-सफाई, सीसीटीवी और ठहरने की भी रही व्यवस्था

मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी.

व्यवस्था संचालन में समिति और प्रशासन ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, पुजारी महंत अरविंद गिरी, मिन्हाज सोहग्रवी, सतेंद्र मिश्र, मनोज सिंह, रामजी गिरी, आर.बी. सिंह सहित बाबा हंसनाथ युवा कार्यकर्ता समिति के अभिषेक सिंह, रंजीत मद्धेशिया, दिव्यांशु सिंह, अमन जायसवाल, श्रवण जायसवाल, मोनू सिंह, सोनू सिंह, आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्य व्यवस्था संचालन में सक्रिय रहे. वहीं बीडीओ नवनीत नमन, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ डॉ. विकास कुमार, आपदा मित्र और अन्य प्रशासनिक कर्मी भी पूरे समय मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज के बाद अब मीरगंज में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 450 रुपये मानदेय पर काम से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >