निबंधन प्रक्रिया डिजिटल होने से आक्रोश: रघुनाथपुर में दस्तावेज नवीसों का प्रदर्शन, बिना रजिस्ट्री लौटे लोग

बिहार में जमीन और फ्लैट के निबंधन को पेपरलेस बनाने की नई नियमावली से दस्तावेज नवीस नाराज हैं. रघुनाथपुर में सैकड़ों लोग बिना निबंधन कराए लौटे, जिससे राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों को भी तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Registration Process: बिहार में जमीन और फ्लैट के निबंधन की प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने और नई नियमावली में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को दस्तावेज नवीसों ने प्रदर्शन किया. दस्तावेज नवीस संघ के सचिव शंभू लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए दस्तावेज नवीसों ने सरकार से पूर्व की व्यवस्था के आधार पर निबंधन प्रक्रिया जारी रखने पर विचार करने की मांग की.

नई व्यवस्था से क्रेता-विक्रेताओं को परेशानी

संघ के सचिव शंभू लाल श्रीवास्तव ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद क्रेता और विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि नई व्यवस्था के कारण रघुनाथपुर में प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को निबंधन कराने के लिए दर्जनों क्रेता-विक्रेता कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन 17 अगस्त से लागू नई नियमावली की जानकारी मिलने के बाद कई लोग बिना निबंधन कराये ही वापस लौट गये.

ग्रामीणों को तकनीकी परेशानी की आशंका

प्रदर्शन कर रहे दस्तावेज नवीसों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को डिजिटल किये जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी नहीं है. ऐसे में उन्हें निबंधन कराने में कठिनाई हो सकती है.

दस्तावेज नवीसों ने सरकार से नई नियमावली पर पुनर्विचार करने की मांग की. उनका कहना था कि ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, जिससे क्रेता-विक्रेताओं को परेशानी न हो और सरकारी राजस्व का भी नुकसान नहीं हो.

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान संघ अध्यक्ष देवराज भगत, कुद्दुस खां, मनोज सिंह, प्रवीण कुमार, बीके सिंह सहित अन्य दस्तावेज नवीस मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >