सीवान के 17 पंचायतों के 329 एन्यूमरेशन ब्लॉक का होगा डिजिटल विवरण, पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज

Darunda Panchayat Delimitation : सीवान के दरौंदा प्रखंड में पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की प्रक्रिया तेज हो गई है. 17 पंचायतों के 329 एन्यूमरेशन ब्लॉक का विवरण मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा. यह कार्य 10 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, जिसमें शिक्षकों से लेकर पंचायत सचिव तक की भूमिका होगी.

Darunda Panchayat Delimitation : सीवान के दरौंदा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के त्रुटिरहित और समयबद्ध परिसीमन को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के निर्देश के बाद प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में राजस्व ग्राम के अंतर्गत आने वाले 329 एन्यूमरेशन ब्लॉक (ईबी) की चौहद्दी और दिशा से संबंधित विवरण मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज कराया जाएगा.

10 सितंबर तक पूरा करना होगा काम

प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने इस कार्य के लिए कर्मियों की पंचायतवार प्रतिनियुक्ति की है. कार्यालय आदेश के अनुसार, मोबाइल एप के माध्यम से एन्यूमरेशन ब्लॉक की चौहद्दी प्रविष्टि के साथ दिशा से संबंधित नौ बिंदुओं की जानकारी प्रखंड लॉगिन से दर्ज की जानी है. प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को 10 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है.

पंचायतवार तय की गई कर्मियों की जिम्मेदारी

प्रशासन ने परिसीमन कार्य में किसी तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए पंचायतवार कर्मियों की जिम्मेदारी तय की है. पिनर्थु खुर्द, करसौत, पकवलिया, रमसापुर, हड़सर, सिरसांव, कोथुआ सारंगपुर, रुकुन्दीपुर, रसूलपुर, बालबंगरा, रामगढ़ा, मडासरा, शेरही, कोडारीकला, बगौरा, जलालपुर और पाण्डेयपुर पंचायत के लिए अलग-अलग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

शिक्षकों से लेकर पंचायत सचिव तक को मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित पंचायतों में शिक्षकों, पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक तथा आवास सहायक या कृषि समन्वयक को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन्हें मोबाइल एप के माध्यम से निर्धारित विवरण दर्ज करना होगा.

किस पंचायत में कितने एन्यूमरेशन ब्लॉक

प्रशासन की ओर से पंचायतवार एन्यूमरेशन ब्लॉक की संख्या भी निर्धारित की गई है. पिनर्थु खुर्द में 17, करसौत में 15, पकवलिया में 19, रमसापुर में 17, हड़सर में 25, सिरसांव में 21 और कोथुआ सारंगपुर में 21 ईबी हैं.

रुकुन्दीपुर में 18, रसूलपुर में 18, बालबंगरा में 19, रामगढ़ा में 21, मडासरा में 17, शेरही में 17, कोडारीकला में 23, बगौरा में 24, जलालपुर में 18 और पाण्डेयपुर में 19 एन्यूमरेशन ब्लॉक शामिल हैं.

आज होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण

परिसीमन कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण 3 सितंबर को दोपहर एक बजे से प्रखंड सभागार, दरौंदा में आयोजित किया जाएगा. कार्यालय आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायतों के परिसीमन से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सावधानीपूर्वक कार्य करने को कहा गया है, ताकि परिसीमन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

Also Read : सीवान जंक्शन पर आज नहीं आएंगी बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के जरूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >