बिहार बंद हिंसा मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आवास से तीन गिरफ्तार

Siwan News : सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई पथराव और हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. नौतन थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आवास पर छापेमारी कर उनके निजी सहायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Siwan News : बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए पथराव और हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में नौतन थाना क्षेत्र के खलवां स्थित भाकपा (माले) के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पूर्व विधायक के निजी सहायक (पीए) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बिहार बंद के दौरान हुआ था प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया था. इसके समर्थन में सीवान में भी विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने प्रदर्शन किया. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी हुए घायल

प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित 40 से अधिक पुलिसकर्मियों एवं कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूर्व विधायक के आवास पर हुई छापेमारी

पुलिस ने जांच के क्रम में नौतन थाना क्षेत्र के खलवां स्थित पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के आवास सहित जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पूर्व विधायक के पीए विश्वकर्मा सिंह, विशुनपुरा गांव निवासी माले नेता पवन कुशवाहा तथा खलवां गांव निवासी अनिल राम को गिरफ्तार किया गया.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >