रामनवमी जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में रामनवमी जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद व जामो थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने संयुक्त रुप से की. जिसमें शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से रामनवमी के त्योहार के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया.

बड़हरिया. जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बाजार में रामनवमी जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद व जामो थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने संयुक्त रुप से की. जिसमें शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से रामनवमी के त्योहार के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि हमें ऐसा कोई भी आचरण नहीं करना है जिससे दूसरों की भावना आहत हो. सीओ ने कहा कि रामनवमी जुलूस के लिए प्रशासन से पहले अनुमति प्राप्त करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जुलूस पूर्व निर्धारि�� मार्ग से निकलेगा. प्रशासन ने डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का आदेश की बात कही. थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रशासन द्वारा दिये गये गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है या विवाद उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि यहां के लोग त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायेंगे. मौके पर जीवनारायण यादव, बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी छोटे, जीवन कुमार, मुन्ना गुप्ता, भरत साह,पूर्व बीडीसी सदस्य पिंटू कुमार, अनिल गुप्ता, अजय सोनी, लालजी यादव, सत्येंद्र चौहान, अमित राज सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे. वहीं शांति व सौहार्द का संदेश देने के लिए बहादुरपुर मंदिर से हफीज मोड़ तक फ्लैग मार्च निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >