विद्यालय परिसर में छात्र और शिक्षकों के बीच झड़प

प्रखंड के चैनपुर स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्र और शिक्षकों के बीच झड़प हो गयी. बताया गया कि शनिवार को किसी शिक्षक ने नौंवीं वर्ग के छात्र की पिटाई कर दी थी. उसके बाद छात्र सोमवार को अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर पहुंचा. इसके बाद छात्रों के समूह और शिक्षकों के बीच कहा सुनी होते होते झड़प होने लगी.

सिसवन. प्रखंड के चैनपुर स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्र और शिक्षकों के बीच झड़प हो गयी. बताया गया कि शनिवार को किसी शिक्षक ने नौंवीं वर्ग के छात्र की पिटाई कर दी थी. उसके बाद छात्र सोमवार को अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर पहुंचा. इसके बाद छात्रों के समूह और शिक्षकों के बीच कहा सुनी होते होते झड़प होने लगी. झड़प देख बगल के मध्य विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंच बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. मामले को लेकर शिक्षक पक्ष का कहना था कि बीते शनिवार को विद्यालय में पदस्थापित एक महिला शिक्षक पढ़ा रही थी इस दौरान एक नवी के छात्र द्वारा सीटी मार गया था और अभद्र टिप्पणी किया गया था. इसके बाद आरोपित छात्र को जब समझाया गया तो वह सोमवार को अपनी ग्रुप बनाकर स्कूल परिसर में आकर कहा सुनी करने लगा. वहीं छात्रों के समूह का आरोप था कि शिक्षक पढ़ाते नहीं बल्कि ऑफिस में बैठे रहते हैं क्लास खाली जाने पर जब छात्रों द्वारा शिक्षकों से क्लास लेने की बात कही जाती है तो डांट कर भगा देते हैं तथा ज्यादा जोर करने पर पीटने लगते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >