सीवान में जीविका दीदियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 11 महिलाएं घायल; कई सदर अस्पताल रेफर

सीवान के पचरुखी के पास जीविका दीदियों को ले जा रही बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 11 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News : पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सिटी राइड बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में बस सवार 11 जीविका दीदियां घायल हो गयीं. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ घायलों का उपचार पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

पचरुखी में बैठक में शामिल होने जा रही थीं जीविका दीदियां

घायल जीविका की सीएम अनिता देवी ने बताया कि पचरुखी प्रखंड में जीविका दीदियों की बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में मोबाइल लोकेशन जेनरेट करना था. इसके लिए सभी जीविका दीदियों को पासवान चौक पर बुलाया गया था.

इसके बाद सभी महिलाएं एक सिटी राइड बस में सवार होकर पचरुखी जा रही थीं. इसी दौरान जसौली गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद गड्ढे में पलटी बस, मची चीख-पुकार

ट्रक की टक्कर के बाद बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद बस में सवार महिलाओं के बीच चीख-पुकार मच गयी.

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

हरदिया और इटवा गांव की महिलाएं घायल

दुर्घटना में हरदिया गांव निवासी अमृता देवी, संगीता देवी, पुष्पा देवी, फूलमती देवी, रीना देवी, नयन देवी, नीतू देवी और रूबी देवी समेत कई महिलाएं घायल हुई हैं. वहीं इटवा गांव निवासी अनिता देवी समेत अन्य जीविका दीदियां भी दुर्घटना में घायल हुई हैं.

गंभीर रूप से घायल महिलाओं का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली.

ट्रक जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पचरुखी पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फ़ोटो.घायल जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network
फ़ोटो.घायल जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >