शिवालय से पीतल व अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी

. एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा स्थित शिवाला मंदिर से चोरों ने पीतल व अष्टधातु की हनुमानजी, ठाकुर जी व गणेशजी की तीन छोटी-छोटी मूर्तियों सहित मंदिर से घंटा व मूर्तियों के सिंहासन चोरी कर ली है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा स्थित शिवाला मंदिर से चोरों ने पीतल व अष्टधातु की हनुमानजी, ठाकुर जी व गणेशजी की तीन छोटी-छोटी मूर्तियों सहित मंदिर से घंटा व मूर्तियों के सिंहासन चोरी कर ली है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रति दिन के भांति शनिवार की शाम पूजा-अर्चना कर मंदिर के मेन गेट में ताला लगाकर घर चले गए थे, सुबह आया तो देखा कि मन्दिर से मूर्तियां गायब है. वही मंदिर में लगे 12 व 08 किलो घंट, वायरिंग के तार आदि की चोरी हो गई. इस मामले में पुजारी ने थाने में आवेदन दिया है. गौरतलब हो कि बीते 22 दिसंबर को चोरों ने मंदिर परिसर में रह रहे पुजारी के कमरे का ताला तोड़ कर 17 हजार नगद, कपड़ा सहित अन्य सामान की चोरी हो गयी थी. पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. लक्ष्मीपुर ढाला से अंग्रेजी शराब बरामद सीवान. उत्पाद विभाग टीम ने मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ढाला से रविवार की अहले सुबह पिकअप से बरामद कर ली. जबकि तस्कर भागने में सफल रहा. मामले में उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि रविवार की रात्रि इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को सूचना मिली कि एक वाहन से तस्कर यूपी से शराब लेकर आ रहे हैं. जहां इंस्पेक्टर ने मैरवा के लक्ष्मीपुर ढाला पर छापेमारी की. जहां टीम को देख तस्कर गाड़ी खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया. टीम द्वारा वाहन की जांच की गई तो वाहन से 936 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं वाहन और शराब को जब्त करते हुए मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >