Siwan News : सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग एस एच 89 व हुसैनगंज के रफीपुर मोड़ के समीप रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी चुन्नू अली के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा बड़ा मोहल्ला स्थित अपने ससुराल आ रहे थे. इसी दौरान रफीपुर मोड़ के पास अचानक एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. लिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.
सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, सीवान रेफर
सीवान-सीवान मुख्य मार्ग पर रफीपुर मोड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार ई-रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, सीवान रेफर