siwan news : 20 सदस्यीय बिहार राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल टीम घोषित

siwan news : चयन सह प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई थीं विभिन्न जिलों की 38 खिलाड़ी

मैरवा. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 26 नवंबर से आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार राज्य की 20 सदस्यीय जूनियर बालिका फुटबॉल टीम की घोषणा रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में बिहार राज्य महिला फुटबॉल संघ के संयोजक असगर हुसैन तथा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह द्वारा कर दी गयी. विदित हो कि 10 नवंबर से प्रखंड स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में बिहार के विभिन्न जिलों की 38 खिलाड़ी चयन सह प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई थीं. यह प्रशिक्षण ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ए लाइसेंस कोच निधि कुमारी द्वारा दिया जा रहा था. अंतिम रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया. बिहार टीम को जर्सी तथा किट जिला के आरसीएच हॉस्पिटल की तरफ से आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिंह तथा सचिव डॉक्टर शरद चौधरी ने प्रदान किया. संजय पाठक ने बताया कि इस टीम में कई राष्ट्रीय खिलाड़ी चयनित हुई हैं, जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. चयनित खिलाड़ी में अंशु कुमारी (कप्तान), खुशबू कुमारी, सविता कुमारी, आराधना कुमारी, नैना कुमारी, अंजलि कुमारी, चांदनी कुमारी, रिया कुमारी, गीता कुमारी, वैभवी राज सिंह, सोहानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, आशु कुमारी, खुशी कुमारी, कृति कुमारी, अदिती कुमारी, अशिका कुमारी, सुनैना कुमारी और अत्रेया राय शामिल है. टीम कोच निधि कुमारी व असगर हुसैन को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >