सीवान के भगवानपुर हाट में 375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, XUV-300 समेत तस्कर गिरफ्तार

भगवानपुर हाट में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में 375 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब से भरी XUV-300 कार जब्त की है. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो शराब को एकमा से मशरख ले जा रहा था.

Bhagwanpur Haat: भगवानपुर हाट शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भगवानपुर हाट थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हिलसर मोड़ स्थित एनएच-331 पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 375.16 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी एक XUV-300 कार जब्त की. पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर शुरू हुई वाहन जांच

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ हिलसर मोड़ के समीप एनएच-331 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कराया.

इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध XUV-300 कार को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही कार में सवार एक युवक वाहन से उतरकर भागने लगा. पहले से सतर्क पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया.

कार की तलाशी में मिली 375.16 लीटर शराब

पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 375.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब और XUV-300 कार को जब्त कर लिया तथा गिरफ्तार युवक को थाने ले आयी.

एकमा से मशरख ले जा रहा था शराब की खेप

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी मोतीलाल चौधरी के पुत्र राकेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अंग्रेजी शराब की खेप एकमा से लेकर मशरख पहुंचाने जा रहा था.

पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इस तस्करी में आरोपी के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराब के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में कहीं भी शराब की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

गोपालगंज: पुलिस भर्ती की तैयारी में दौड़ लगा रहा था युवक, पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों पैर कुचले, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >