Bihar News: सीवान में बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

Bihar News: बिहार के सीवान जिला के बड़हरिया में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने कोचिंग पढ़ने जा रहीं तीन छात्राओं को रौंद दिया. इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की स्थिति गंभीर है.

Bihar News: बिहार के सीवान जिला के बड़हरिया में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने कोचिंग पढ़ने जा रहीं तीन छात्राओं को रौंद दिया. इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो की स्थिति गंभीर है. यह घटना बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर मांसहता मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह हुई. इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

पढ़ने जाने के दौरान हुआ हादसा

मृत छात्रा की पहचान हाथीगाई निवासी रामपत पंडित की 18 वर्षीय बेटी तन्नू कुमार के रूप में की गई है. उसकी दो अन्य साथी मंजू कुमारी और रूबीना खातुन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. ये दोनों भी हाथीगाई की रहने वाली हैं. तीनों छात्राएं बीए और कंप्यूटर की पढ़ाई करती हैं. सीवान पढ़ाई करने जाने के लिए सुबह सात बजे बस का इंतजार कर रही थीं. इस बीच सीवान की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

इस घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रूपेश वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दी.

Also Read: नालंदा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बारात गए युवक को लगी गोली, मौत

छपरा-सीवान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बेलदारी गांव के समीप छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुट गई है. हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >