छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Bihar Road Accident: छपरा के एकमा-मांझी मार्ग पर हंसराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

Bihar Road Accident: (सुनील कुमार की रिपोर्ट) छपरा में एक पेट्रोल पंप के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. घटना तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार , स्कूटी सवार व्यक्ति तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की चपेट में आ गया. जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई. घटना छपरा के एकमा-मांझी पथ पर हंसराजपुर गांव की है. टक्कर लगाने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत एकमा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान एकमा इलाके के हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने ट्रक में आग लगाने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

Also Read:नालंदा में बेखौफ बदमाशों का तांडव: दुकानदार से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर मारा चाकू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >