हत्या के फरार आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौतन (सीवान). नौतन थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त नारायणपुर गांव निवासी नारायण शाह का पुत्र गोविंद शाह है. गोविंद शाह पर 2024 में मुन्ना गोंड़ की हत्या का मामला दर्ज था. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचता हुआ विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था. थाना पुलिस की सतर्क टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि गोविंद शाह के अलावा इस हत्या मामले में दो अन्य लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज है. वे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं,पुलिस उनकी तलाश में तेजी से छापेमारी अभियान चला रही है. जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे. गौरतलब है कि 2024 में हुई हत्या के मामले में तीन पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. यह लगभग दो साल से फरार चल रहा था. लंबे समय के बाद पुलिस को सफलता मिली. नौतन से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >