शादी के दिन प्रेमिका का प्रेमी के घर पर हंगामा

थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महाराष्ट्र के बिरार से आई एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. युवक की शादी की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान युवती ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महाराष्ट्र के बिरार से आई एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. युवक की शादी की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान युवती ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, बलुआ गांव निवासी श्रीबाबू कुशवाहा राजस्थान की एक निजी कंपनी में कार्यरत था. गांव से आने के बाद उसकी मुलाकात खुशी कुमारी गुप्ता से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया. युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, जिसके बाद दोनों पिछले तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले युवक बिना सूचना दिए अपने गांव लौट आया और परिजनों के दबाव में दूसरी जगह शादी तय होगी. 6 मई को विवाह की सूचना मिलते ही युवती बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसके घर पहुंच गई. घर में शादी का माहौल देखकर उसने विरोध शुरू कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. युवती ने थानाध्यक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी और आवेदन भी सौंपा. उसका कहना है कि उसकी शादी उसी युवक से कराई जाए, अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी. वहीं, युवक श्रीबाबू कुशवाहा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने शादी का कोई वादा नहीं किया था. उसके अनुसार, यह मामला रुपये के लेन-देन से जुड़ा है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >