सदर अस्पताल में एक माह से नहीं हो रही है कई जांच

जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र मॉडल सदर अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है. पिछले करीब एक माह से पैथोलॉजी में बायो केमिस्ट्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह ठप हैं. इनमें एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल और सीरम इलेक्ट्रोलाइट जैसी जरूरी जांच शामिल हैं. डायबिटीज मरीजों के शुगर की जांच भी नहीं हो पा रही है.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र मॉडल सदर अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है. पिछले करीब एक माह से पैथोलॉजी में बायो केमिस्ट्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह ठप हैं. इनमें एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल और सीरम इलेक्ट्रोलाइट जैसी जरूरी जांच शामिल हैं. डायबिटीज मरीजों के शुगर की जांच भी नहीं हो पा रही है. अत्यंत आवश्यक जांचें बंद होने से मरीजों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें कई गुना अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का एसी सिस्टम पिछले एक माह से खराब है. बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा एसी का पाइप काट दिए जाने के बाद से यह समस्या उत्पन्न हुई है. एसी ठप रहने के कारण लैब की मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं.कर्मचारियों का कहना है कि मशीनों को जबरदस्ती चलाने पर या तो रिपोर्ट गलत आ सकती है या मशीन खराब हो सकती है. फिलहाल एक छोटी मशीन को किसी तरह संचालित कर सीबीसी जांच की जा रही है. कुल मिलाकर अस्पताल में अभी वही जांचें संभव हैं, जो किट के माध्यम से की जा सकती हैं. वहीं, रीजेंट के अभाव में कई महीनों से ब्लड ग्रुप जांच भी बंद पड़ी है. इस अव्यवस्था के कारण मरीजों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >