जलजमाव से बेहाल प्रमुख खेल मैदान, ठप हुई खेल गतिविधियां, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

Siwan News : प्रखंड मुख्यालय का प्रमुख खेल मैदान कई हफ्तों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है. ठहरे पानी से फैल रही दुर्गंध और मच्छरों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. खेल गतिविधियां ठप होने से खिलाड़ियों में निराशा है.

Siwan News : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रमुख खेल मैदान पिछले कई सप्ताह से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है. मैदान में पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.

मैदान में सड़ रहे पानी से फैल रही दुर्गंध

प्रखंड कार्यालय के पश्चिम, नगर पंचायत कार्यालय के पूर्व, बीडीओ आवास के उत्तर तथा ब्लॉक रोड के दक्षिण स्थित इस मैदान में लंबे समय से पानी जमा है. ठहरे हुए पानी के सड़ने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. गंदे पानी में मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द जलनिकासी नहीं कराई गई तो डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

नगर पंचायत कार्यालय के समीप जलजमाव की स्थिति बने रहने से नगर पंचायत की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेलप्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब मैदान को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की है.

खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप, खिलाड़ियों में निराशा

गौरतलब है कि इसी खेल मैदान में हर वर्ष फुटबॉल और क्रिकेट के जिलास्तरीय टूर्नामेंट आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी भाग लेते हैं. वर्तमान में मैदान जलमग्न रहने के कारण सभी खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं. खिलाड़ियों में निराशा है और स्थानीय लोग प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >