सीवान महावीरी मेला: डीजे-आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक

बड़हरिया और हरदियां महावीरी मेलों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक बैठक हुई. डीजे, आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा. अफवाह फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

Mahaviri Mela: ऐतिहासिक और पारंपरिक बड़हरिया व हरदियां महावीरी मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड के सदरपुर मठ परिसर में प्रशासनिक एवं शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अखाड़ा के लाइसेंसी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने की.

डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

बीडीओ संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार महावीरी मेले के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. उन्होंने युवाओं से पारंपरिक तरीके से अखाड़ा निकालने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

लाइसेंस के बाद ही निकलेगा अखाड़ा व जुलूस

सीओ मनीष कुमार ने कहा कि अखाड़ा और जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. सभी अखाड़ा समितियों को निर्धारित रूट और समय-सीमा का पालन करना होगा. बिना अनुमति या लाइसेंस के जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

उन्होंने बताया कि मेला और जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी ने कहा कि महावीरी मेला क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने सभी समुदायों और अखाड़ा समितियों से आपसी सहयोग व सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी.

सोशल मीडिया पर साइबर टीम की रहेगी नजर

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस की साइबर टीम लगातार निगरानी करेगी. लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या अफवाह साझा नहीं करने को कहा गया.

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की

बैठक के अंत में अधिकारियों ने आम जनता और युवाओं से मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से महावीरी मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा.

बैठक में सरपंच अरविंद सिंह, लाल बाबू सिंह, रामाज्ञा सिंह, जदयू नेता गुड्डू सिंह, अवधकिशोर सिंह, राजन साह, निर्झर कुमार, मुन्ना सिंह, सुदामा सिंह, सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >