सीवान में 20 सितंबर को धूमधाम से मनेगी बाबा गणिनाथ जयंती, टाउन हॉल में जुटेंगे कानू समाज के लोग

कानू समाज अपने कुलदेवता बाबा श्री गणिनाथ जी महाराज की जयंती 20 सितंबर को सीवान के टाउन हॉल में धूमधाम से मनाएगा. कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री और कई विधायक शामिल होंगे.

Siwan News : कानू समाज के कुलदेवता बाबा श्री गणिनाथ जी महाराज की जयंती 20 सितंबर रविवार को शहर के टाउन हॉल में धूमधाम से मनायी जायेगी. समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना से होगी.

पूजा के बाद होगा महाप्रसाद का वितरण

समारोह में सुबह 10 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. इसके बाद सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें समाज के बच्चों के साथ बाहर से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

आयोजकों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी मिलेगा.

पर्यटन मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सीवान के जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोतिहारी के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, आरा के जदयू विधायक राधाचरण साह उर्फ सेठ जी, छपरा की भाजपा विधायक छोटी कुमारी और बख्तियारपुर के लोजपा विधायक अरुण कुमार गुप्ता के शामिल होने की जानकारी दी गयी है.

विभिन्न जिलों से भी पहुंचेंगे अतिथि

समारोह में हाजीपुर जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता, शिवहर के प्रमुख छोटे साह और छपरा की सिगही पंचायत के मुखिया वीरेंद्र साह की भी उपस्थिति रहेगी.

आयोजकों ने बताया कि समारोह में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है. कार्यक्रम को लेकर टाउन हॉल में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

पूरे परिवार के साथ समारोह में शामिल होने की अपील

कार्यक्रम की जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद, महासचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण प्रसाद, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार व उमेश्वर कुमार बाबू तथा सचिव राजेश कुमार, मोनू गुप्ता और मनोज मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

समिति के पदाधिकारियों ने कानू समाज के लोगों से पूरे परिवार के साथ समारोह में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >