भूमि विवाद में की गयी अरविंद की हत्या

थानाक्षेत्र के बिठूना गांव में सोमवार की रात पूर्व के जमीन विवाद और न्यायालय में लंबित मुकदमा को लेकर धारदार हथियार से हमला कर गांव के ही अरविंद सिंह की हत्या कर दी गई. हत्यारे साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बिठून देवी स्थान के बगल में फेंक कर फरार हो गए.

प्रतिनिधि, बसंतपुर. थानाक्षेत्र के बिठूना गांव में सोमवार की रात पूर्व के जमीन विवाद और न्यायालय में लंबित मुकदमा को लेकर धारदार हथियार से हमला कर गांव के ही अरविंद सिंह की हत्या कर दी गई. हत्यारे साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बिठून देवी स्थान के बगल में फेंक कर फरार हो गए. मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर दर्ज कांड संख्या 48/26 में कहा गया है कि सोमवार की देर शाम 7 बजे मेरे पति अरविंद सिंह गांव के ही बिठून देवी स्थान पर पूजा करने गए थे. देर तक पति के नहीं लौटने पर हमलोग खोजने गए तो रात 8 बजे बिठून देवी स्थान के बगल में मेरे पति की लाश मिला. घटना के बारे में पता करने पर पता चला कि बसंतपुर के अवधकिशोर गुप्ता उर्फ ए.के. साह, उनकी पत्नी रीता गुप्ता व बिठूना के मुकुल सिंह उर्फ विराट सिंह के साजिश एवं आदेश से बिठूना के हर्षित सिंह, चुन्नू सिंह, मुकुल सिंह उर्फ विराट की पत्नी निधि सिंह, पूनम देवी, विकाश सिंह व सम्राट साह, जुनेदपुर का अभिषेक राम, भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के मोरा खास के लक्की ओझा, गोपालगंज के फुलवरिया थाना के पचकौली के अभिषेक गुप्ता, उनकी पत्नी जुली कुमारी और शुभम साहद्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत मेरे पति को जबरदस्ती बिठून देवी स्थान से खींच कर मुकुल सिंह के घर में ले जाकर सर, गर्दन एवं पीठ में धारदार चाकू से घोंपकर हत्या कर दिया गया. साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव बाहर फेंक हमलावर फरार हो गए. पुलिस ने घटना की मध्य रात्रि बाद करीब 2.30 बजे मुकुल सिंह उर्फ विराट के घर का दरवाजा खोलकर देखा तो घर के भीतर खून का धब्बा उसके दरवाजे से शव के पास तक पाया गया. दर्ज प्राथमिकी में घटना का कारण रीता देवी से पूर्व के जमीन विवाद और न्यायालय में लंबित मुकदमा बताया गया है. साथ ही अंदेशा जताया गया है कि उक्त लोग कभी भी मेरे और मेरे परिवार के बचे हुए सदस्यों की हत्या कर सकते है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी में नामजद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >