सीवान: लश्करी छापर टोला को मैरवा नगर पंचायत में शामिल करने की मांग, पूर्व विधायक ने DM से की मुलाकात

सीवान में लश्करी छापर टोला को मैरवा नगर पंचायत में शामिल करने के लिए पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने डीएम से मुलाकात कर की मांग।

Saran News : मैरवा नगर पंचायत में प्रस्तावित नये परिसीमन के बीच ग्राम पंचायत बड़गांव में शामिल लश्करी छापर टोला को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसी मांग को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने डीएम विजय प्रकाश मीणा से मुलाकात की. उन्होंने टोला की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए इसे मैरवा नगर पंचायत में शामिल करने की मांग रखी. डीएम ने मामले को देखने और उचित समाधान का आश्वासन दिया.

चारों तरफ से नगर पंचायत क्षेत्र से घिरा है टोला

स्थानीय लोगों का कहना है कि लश्करी छापर टोला वर्तमान में ग्राम पंचायत बड़गांव का हिस्सा है. हालांकि, भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यह चारों तरफ से मैरवा नगर पंचायत क्षेत्र से घिरा हुआ है. ऐसे में नये परिसीमन के दौरान टोला को नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल करना प्रशासनिक और भौगोलिक दृष्टि से उचित होगा.

नगर पंचायत बोर्ड के प्रस्ताव से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड की ओर से लश्करी छापर टोला को नगर पंचायत में शामिल नहीं करने का प्रस्ताव लिया गया है. इससे टोला के लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि उनकी आबादी और क्षेत्र की वर्तमान भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मैरवा नगर पंचायत में शामिल किया जाना चाहिए.

कार्यपालक पदाधिकारी से भी मिल चुके हैं ग्रामीण

इस मामले को लेकर स्थानीय लोग पहले नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं. वहां से अपेक्षित समाधान नहीं मिलने के बाद लोगों ने जिला स्तर पर अपनी मांग रखने का निर्णय लिया. स्थानीय लोगों के आग्रह पर पूर्व विधायक ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी.

भौगोलिक स्थिति के आधार पर निर्णय की मांग

पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि परिसीमन का उद्देश्य प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है. ऐसे में लश्करी छापर टोला की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे मैरवा नगर पंचायत में शामिल किया जाना चाहिए. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भौगोलिक स्थिति के आधार पर उचित निर्णय लेने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार उपाध्याय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >