महमदा गोलीकांड में अमरजीत गिरफ्तार

महमदा गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों में से एक अमरजीत को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मामले में कुल नौ लोग आरोपित हैं, जिनमें से अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है.

भगवानपुर हाट. महमदा गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों में से एक अमरजीत को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस मामले में कुल नौ लोग आरोपित हैं, जिनमें से अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. गौरतलब है कि 7 सितंबर को हुए इस गोलीकांड में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान सबसे पहले पुत्र विवेक कुमार सिंह की मौत हो गई.इसके 22 दिन बाद पिता वीरेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया. घटना के दिन ही पुलिस ने नामजद आरोपित शिवकुमारी देवी और कृति कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद से पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस मामले की कमान एसडीपीओ अमन ने खुद संभाली. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने तकनीकी निगरानी शुरू की. अमरजीत की मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >