आवश्यक कागजात नहीं रहने पर ईंट-भट्ठा संचालकों पर होगी कार्रवाई

सदर प्रखंड के धनौती में एसडीओ व सीओ ने की ईंट-भट्ठों की जांच

सीवान. सदर प्रखंड के धनौती में एसडीओ सदर आशुतोष गुप्ता एवं अंचलाधिकारी सदर रवि शेखर ने कई ईंट–भट्ठों की संयुक्त जांच की. इस दौरान पाया गया कि संचालकों के पास न तो खनन विभाग से निर्गत प्रमाणपत्र थे और न ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पाया गया. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित ईंट-भट्ठों का संचालन बिना भूमि-सम्परिवर्तन कराए कृषि योग्य भूमि पर किया जा रहा है, जो नियमों के अनुसार अवैध है.

एसडीओ ने संचालकों को चेतावनी दी और कहा कि कृषि भूमि पर बिना भू–सम्परिवर्तन कराए किसी भी प्रकार का व्यवसायिक कार्य करना कानूनन अपराध है. उन्होंने संचालकों को अविलंब अनुमंडल कार्यालय से कृषि भूमि का भू–सम्परिवर्तन कराने तथा खनन प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से निर्गत अनुमति पत्र आदि अन्य आवश्यक कागजात अनुमंडल कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले ईंट-भट्ठा संचालकों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >