महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ, वैज्ञानिक सोच अपनाने का दिया संदेश

Siwan News : महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती के अवसर पर विज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चेतना, जिज्ञासा और प्रयोगों से सीखने के लिए प्रेरित किया गया. मुख्य अतिथि प्रो. रवींद्र पाठक ने विज्ञान और तकनीक को विकास की सबसे बड़ी शक्ति बताया.

Siwan News : महान भारतीय रसायन वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती के अवसर पर शनिवार को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल में विज्ञान सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया. वंदना सभा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का संदेश दिया गया.

दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रवींद्र पाठक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, प्रधानाचार्य रवींद्र राय तथा उपप्रधानाचार्य सच्चिदानंद राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ॐ, भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद विद्यालय परिवार ने महान वैज्ञानिक को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञान जीवन को समझने और समस्याओं का समाधान खोजने का माध्यम

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपप्रधानाचार्य सच्चिदानंद राय ने अतिथियों का परिचय कराया. वहीं, प्रधानाचार्य रवींद्र राय ने अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया. विद्यालय के विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और अनुसंधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्याओं का समाधान खोजने की सोच है. उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया.

विज्ञान और तकनीक को बताया विकास की सबसे बड़ी शक्ति

मुख्य अतिथि प्रो. रवींद्र पाठक ने कहा कि वर्तमान दौर में विज्ञान और तकनीक ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान सप्ताह के दौरान आयोजित प्रयोगों, मॉडल प्रदर्शनी, वैज्ञानिक गतिविधियों और नवाचार कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए विद्यालय प्रतिबद्ध

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे ने कहा कि वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और प्रयोगशीलता ही विद्यार्थियों को भविष्य का सक्षम नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनाती है. उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है.

अतिथियों और विद्यार्थियों के प्रति जताया आभार

अंत में प्रधानाचार्य रवींद्र राय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विज्ञान सप्ताह के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर नंदजी सिंह, सीमा श्रीवास्तव, मधुबाला कुमारी, राहुल नाथ तिवारी, उमेश कुमार उपाध्याय, चंद्रिका साव, अर्पणा देवी, राधा रानी कुमारी, दिव्या कुमारी, पिंकी कुमारी तथा विद्यालय के मीडिया प्रमुख धनंजय कुमार सहित विद्यालय के सभी आचार्य-बंधु एवं भगिनियों की सक्रिय सहभागिता रही.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >