Siwan News: दरौंदा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलालपुर निवासी रामायण महतो के रूप में हुई है.
कांड संख्या 224/2025 में था वांछित
पुलिस के अनुसार रामायण महतो के विरुद्ध दरौंदा थाना कांड संख्या 224/2025 दर्ज है. न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे
