सीवान. टीबी मुक्त होने का दावा करने वाले जिले के 18 प्रखंडों के 93 पंचायतों की सत्यापन टीम द्वारा जांच में पाया गया कि टीबी मुक्त पंचायत होने के सभी 6 संकेतकों को इन पंचायत द्वारा पूरा किया जा रहा है. जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट को सोमवार की देर शाम भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता को टीबी मुक्त होने का दावा करने वाले सभी 93 पंचायत को पुरस्कार देने की अनुशंसा कर दी है. 82 पंचायतों पहली बार टीबी मुक्त होने पर ताम्र पदक तथा 11 पंचायतों को लगातार दूसरी बार टीबी मुक्त होने पर सिल्वर पदक मिलेगा. जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता 24 मार्च को टीबी दिवस के अवसर पर इन 93 पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत की घोषणा करते हुए कांस्य एवं सिल्वर पदक देंगे. जिला यक्ष्मा विभाग द्वारा प्रथम चरण में जिले के सभी 19 प्रखंडों से 119 पंचायतों का चयन किया गया था.लेकिन इसमें से हुसैनगंज प्रखंड के चयनित सभी पंचायत टीबी के अधिक मरीज होने के कारण छंट गये. जिले के 93 पंचायतों ने छह मानडंडों को किया पूरा जिले के आंदर प्रखंड के पतार एवं अर्कपुर, बड़हरिया प्रखंड के मोपाली,हरदोबड़ा,रामपुर,नवलपुर,कोईरीगवां एवं सदरपुर,बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा, कुमकुमपुर, कन्हौली, मोलनापुर एवं सरेया श्रीकांत,भगवानपुर हाट प्रखंड के मिर्जुमला,बंसोंही, महमदा,गोपालपुर एवं शंकरपुर,दरौली प्रखंड के डुमरहर, सरना,सरहरवा,बलहूं, भिटौली एवं कशिला पंचबेनिया,दरौंदा प्रखंड के शेरही,कोथूआ सारंगपुर, रूकुंडीपुर एवं मड़सरा,ने सभी मानदंडो को पूरा किया. इसी तरह गुठनी प्रखंड के बेलौर,बिसवार,पड़री एवं सोहगरा, गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर कला, हेतिमपुर, महमदपुर,मुस्तफाबाद, सानी वसंतपुर एवं सतवार,हसनपुरा प्रखंड के लहेजी एवं पकड़ी,लकड़ी नवीगंज प्रखंड के बसौली, लखनौरा,बलडीहा एवं भोपतपुर,महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा,देवरिया, हजपुरवा,रिसौरा, तक्कीपुर एवं जिगरहवां,मैरवा प्रखंड के बड़कामांझा,कबीरपुर, सेवतापुर, मुड़ीयारी,सेमरा एवं इंग्लिश,नौतन प्रखंड के खालवा,नरकटिया,अगौता,पचरुखी प्रखंड के मखनूपुर, सुपौली, सहलौर, भरतपुरा, पपौर एवं हरदिया,रघुनाथपुर प्रखंड के करसर, संठी, टारी,फुलवरिया एवं कुशहरा, सिसवन प्रखंड के रामगढ़,नयागांव,रामपुर, बघौना, ग्यासपुर एवं घूरघाट,जीरादेई प्रखंड के मझवलिया,भरौली,सकरा,तितरा एवं अकोलही,सदर प्रखंड के मकारियार, भंटापोखर,पचलखी, चनौर, रामापाली,महुआरी, कर्णपूरा एवं बलेथा पंचायत पंचायत टीबी मुक्त पंचायत होने के 6 मानदंडों को पूरा किया जा रहा है. इन पंचायतों को मिलेगा सिल्वर मेडल जिले के 11 पंचायतों ने लगातार दूसरे साल टीबी मुक्त पंचायत होने के मानदंडों को दूसरी बार पूरा किया है.इन पंचायतों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा.जिले के सदर प्रखंड के महुआरी एवं करणपुरा, बसंतपुर प्रखंड के कुमकुम पुर एवं सूर्यपुरा, भगवानपुर हट प्रखंड के मीरजुमला एवं बंसोही, गुठनी प्रखंड के पड़री, महाराजगंज प्रखंड के देवरिया एवं पटेढ़ा, लकड़ी नवीगंज प्रखंड के डुमरा एवं बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत ने टीबी मुक्त पंचायत होने का लगातार दूसरे साल दावा किया था. जांच में सत्यापन टीम ने टीबी मुक्त पंचायत होने के सभी 6 मानकों को पूरा करने का दावा सही पाया. क्या कहते हैं जिम्मेदार:- टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से 18 प्रखंडों के 93 पंचायतों का चयन किया गया था.6 संकेतकों को पूरा करने वाले 93 पंचायत ने टीबी मुक्त पंचायत होने का दावा किया था. दावों की जांच सत्यापन टीम द्वारा की गई. सभी 93 पंचायतों का दावा सही पाया गया. डॉ.अशोक कुमार, सीडीओ संचारी रोग,सीवान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
