प्रतिनिधि,सीवान.विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई.प्रभात फेरी को सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद एवं सीडीओ डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान प्रतिभागियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को टीबी के लक्षण, मुफ्त जांच और सरकारी इलाज की जानकारी दी. प्रभातफेरी में शामिल लोगों ने टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ भी ली.सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है.समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है.सरकार द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त जांच और दवा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें.सीडीओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा की टीबी के प्रति जागरूकता ही इसके नियंत्रण का सबसे बड़ा हथियार है.समाज के हर वर्ग को आगे आकर टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव खत्म करना होगा और उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करना होगा, तभी हम टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे.इस अवसर पर डॉ सोनू कुमार,नारायणी सेवा संस्थान के अनिल कुमार सिंह,शैलेंदु कुमार,दीपक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभातफेरी निकालकर टीबी उन्मूलन का लिया संकल्प
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई.प्रभात फेरी को सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद एवं सीडीओ डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान प्रतिभागियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को टीबी के लक्षण, मुफ्त जांच और सरकारी इलाज की जानकारी दी.
