ओपीडी में 33 लाख का हुआ इलाज

गणतंत्र दिवस पर सोमवार को राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य समारोह में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली. इसके पूर्व स्टेडियम में डीएम-एसपी ने एक साथ समारोह स्थल पर परेड में शामिल पुलिस के जवानों, स्काउट गाइड और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के परेड का निरीक्षण किया. स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी. जिलाधिकारी ने विकास संबंधी झांकियों का भी अवलोकन किया.

प्रतिनिधि, सीवान. गणतंत्र दिवस पर सोमवार को राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य समारोह में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली. इसके पूर्व स्टेडियम में डीएम-एसपी ने एक साथ समारोह स्थल पर परेड में शामिल पुलिस के जवानों, स्काउट गाइड और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के परेड का निरीक्षण किया. स्कूली छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी. जिलाधिकारी ने विकास संबंधी झांकियों का भी अवलोकन किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है. टीआरई-03 के तहत 1224 शिक्षक विद्यालयों में योगदान कर अपनी सेवा दे रहे हैं. जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक नामांकित छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं डायरी का वितरण कर दिया गया है. मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य .योजना में 83 हजार बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है. मुख्यमंत्री पोशाक योजना में 02 लाख बालक,बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है. मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 01 लाख 82 हजार बालक,बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 13 हजार 06 सौ बालक,बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंडों व आंगबाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों में पंजीकृत 02 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी.एक वर्ष में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी.में लगभग 33 लाख मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ. जबकि सदर अस्पताल में 365, अनुमंडल अस्पताल में 258, रेफरल अस्पताल में 251, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 251 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 247 प्रकार की निःशुल्क दवा उपलब्ध है. जिले के 924 परिवारों को मिल चुका हैं भूमि का पर्चा जिले में लगभग साढ़े तीन लाख दाखिल खारिज के वादों का निष्पादन किया गया है. परिमार्जन प्लस के तहत ऑनलाईन जमाबंदी के 56 हजार आवेदन का निष्पादन किया गया है.वही अभियान बसेरा-2 के तहत 959 योग्य परिवारों में से 924 परिवारों को भूमि का पर्चा उपलब्ध करा दिया गया है. जबकि लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 30 हजार 05 सौ 75 लोगों के परिवाद का वास्तविक निवारण करते हुए 09 हजार 03 सौ 25 लोगों को विधिसम्मत परामर्श दिया गया है. जिले के 283 ग्राम पंचायतों में 67 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >