दरौंदा के तीन आइसोलेशन सेंटर में रहेंगे 21 लोग

प्रखंड में बाहर से आये 21 लोग तीन पंचायत के तीन अलग-अलग आइसोलेशन सेंटर में रहेंगे. इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौनागंज जलालपुर में छह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सवान विग्रह में छह और पंचायत सरकार भवन रुकुंदीपुर में नौ लोग आइसोलेशन में रहेंगे.

दरौंदा : प्रखंड में बाहर से आये 21 लोग तीन पंचायत के तीन अलग-अलग आइसोलेशन सेंटर में रहेंगे. इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौनागंज जलालपुर में छह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सवान विग्रह में छह और पंचायत सरकार भवन रुकुंदीपुर में नौ लोग आइसोलेशन में रहेंगे. उनके रहने खाने की व्यवस्था कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाहर से आये लोग पंचायत में बने आइसोलेशन सेंटर में रहना नहीं चाह रहे है. वे अपने घर जाना चाहते है. पंचायत सरकार भवन रुकुन्दीपुर के आइसोलेशन केंद्र में रखे गये लोगों ने अपने घर जाने के लिए हंगामा किया. मामला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >