सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने ली शपथ

सीवान : श्वास प्रस्ताव को अवैध घोषित करने के बाद सभापति सिंधु सिंह व उप सभापति बबलू साह के नेतृत्व में पार्षदों को दोबारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. डीसीएलआर संजय कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, जय […]

सीवान : श्वास प्रस्ताव को अवैध घोषित करने के बाद सभापति सिंधु सिंह व उप सभापति बबलू साह के नेतृत्व में पार्षदों को दोबारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

डीसीएलआर संजय कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के साथ सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड पार्षद सलीम सिद्दीकी पिंकू, जय प्रकाश गुप्ता, रेणु देवी, राधिका देवी व रीता देवी को शपथ दिलाया गया.शपथ के बाद सभापति सिंधु सिंह व उप सभापति बबलू ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के गठन हो जाने से नगर पर्षद क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति मिलेगी. लंबे समय से नयी योजना लागू नहीं हो पा रही.
वहीं सभी नये सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उम्मीद जताया कि नयी समिति शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. ज्ञात हो कि चार माह पूर्व अविश्वास प्रस्ताव के द्वारा तत्कालीन नप कार्यकारी परिषद भंग हो गया था. बाद में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उस अविश्वास प्रस्ताव को अवैध घोषित कर दिया गया है. इधर भंग नप की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को बुधवार को दोबारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >