कन्हैया ने नीतीश से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने का किया अनुरोध

गोपालगंज/सीवान : भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया कि वह सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दें और राज्य विधानमंडल में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कराएं. जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने शुक्रवार को गोपालगंज और सीवान की रैलियों में […]

गोपालगंज/सीवान : भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया कि वह सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दें और राज्य विधानमंडल में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कराएं. जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने शुक्रवार को गोपालगंज और सीवान की रैलियों में भी इस मांग को उठाया. वह अपनी ‘जन गण मन यात्रा’ के दूसरे दिन इन जिलों में गये थे. इस यात्रा के तहत वह ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ का संदेश दे रहे हैं.

कन्हैया कुमार ने कहा , ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि इन रैलियों का उद्देश्य चुनावी लाभ नहीं है और न ही इनका आयोजन कोई राजनीतिक दल करा रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह हमारे मुद्दे का समर्थन करें और राज्य विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराएं. कई अन्य राज्यों ने मिसाल पेश की है.’ नीतीश कुमार नीत जदयू ने संसद में संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन किया था. हालांकि, जदयू प्रमुख असम के बाहर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर चुके हैं और उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के मौजूदा प्रारूप पर भी नाखुशी जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >