बच्चों ने थावे का परिभ्रमण कर मनायी पिकनिक

सीवान : नगर के गांधी मैदान स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्रों का दल नववर्ष पर बुधवार को परिभ्रमण व पिकनिक मनाने के लिए थावे रवाना हुआ. इस दल में लगभग 50 से अधिक छात्रों व शिक्षक रवाना हुए. जिसे हरी झंडी दिखकार प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने रवाना किया. दल को रवाना होने के […]

सीवान : नगर के गांधी मैदान स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्रों का दल नववर्ष पर बुधवार को परिभ्रमण व पिकनिक मनाने के लिए थावे रवाना हुआ. इस दल में लगभग 50 से अधिक छात्रों व शिक्षक रवाना हुए. जिसे हरी झंडी दिखकार प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने रवाना किया.

दल को रवाना होने के दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण में बच्चों को थावे मंदिर के साथ ही वहां के महत्व को भी बताया जायेगा. उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ ही ज्ञानवर्द्धन भी होता है. साथ ही कई चीजों की जानकारी भी होती है. प्रबंधक आरके कुशवाहा ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चे गौरवशाली इतिहास से रू-ब-रू होते हैं.
परिभ्रमण के लिए बच्चों को प्रायः भेजना चाहिए ताकि वे ऐतिहासिक स्थलों एवं प्रसिद्ध स्थलों का नजदीक से अवलोकन करें ताकि उनका ज्ञान वर्द्धन हो सके. मौके पर शिक्षिका पर्वती देवी, सरोज देवी, शिक्षक एसके सिंह, संजय श्रीवास्तव, शंकर राम, विशाल कुमार, अमरेंद्र कुमार, कृष कुमार, अक्की कुमारी व खुशबू आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >